इस वजह से नहीं मनेगा दिलीप कुमार के जन्म दिन का जश्न!
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दिलीप कुमार इस वर्ष अपना जन्म दिन धूम धाम से नहीं मनाएंगे। लेकिन इसकी वजह उनकी हेल्थ नहीं है, बल्कि वजह यह है कि इस वर्ष सायरा बानो के भाई का निधन हुआ है।
इसी वजह से दिलीप और सायरा अपना जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाएंगे। वे केवल अपने कुछ दोस्तों के साथ यह दिन सादगी से मनाएंगे।
इसी वजह से दिलीप और सायरा अपना जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाएंगे। वे केवल अपने कुछ दोस्तों के साथ यह दिन सादगी से मनाएंगे।
आपको बता दें कि दरअसल रविवार यानि 11 दिसंबर को दिलीप साहब का 94 वां जन्म दिन है। जिस दिन का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार होता है। वैसे हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड के कई बड़े सितारे दिलीप साहब को उनके बर्थडे की विश करने उनके बंगले पर पहुंचेंगे ही। हालांकि, दिलीप कुमार अभी अस्पताल में हैं। ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार को पैर में सूजन आने के बाद मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। दिलीप कुमार ने बाद में ट्विट्टर के जरिये अपनी बेहतरी की ख़बर भी दी है।
Comments
Post a Comment