1). भगवान शिव मंदिर बहुत ही प्रचलित शब्द है 'धरना'। यह शब्द हम सभी ने अमूमन सुना है। लेकिन झारखंड में दो ऐसे मंदिर है, जहां 'भक्त' भगवान के सामने धरना देते हैं। यह धरना वह अपनी मनोकानापूर्ति के लिए करते हैं। धरना देने के लिए मशहूर पहला मंदिर दुमका जिले में है। भगवान शिव के इस मंदिर में भक्त महीनों तक धरने पर बैठे रहते हैं।