मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बबुआ कहना मायावती को पड़ सकता है भारी, पुलिस से शिकायत
नई दिल्ली। यूपी के सीएम अखिलेश यादव को बबुआ कहना बीएसपी प्रमुख मायावती को भारी पड़ सकता है। एक सपा कार्याकर्ता ने इसकी शिकायत आगरा के एसएसपी से की है। साथ ही अमर्यादित शब्द बोलकर छवि धूमिल करने के खिलाफ तहरीर भी दी गई है। अभी पुलिस तहरीर पर विचार कर रही है। लेकिन जल्द ही इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।